जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
गौर मय हुआ सागर शहर : डाँ गौर को अर्पित की गई 6.5 किलोमीटर लंबी फूलमाला यात्रा में कांग्रेस कमेटी ने की सहभागिता

यश भारत (संभागीय डेस्क)/ सागर के गौरव डॉक्टर सर हरिसिंह गौर की जयंती के अवसर पर निकाली गई 6.5 किलोमीटर लम्बी फूलमाला की यात्रा में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचोरी एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार पूर्व सांसद के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजनों ने सिविल लाइन चौराहे पर एकत्र होकर विश्वविद्यालय से माला यात्रा में सहभागिता की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शहर कांग्रेस राजकुमार पचौरी ने कहा कि डॉ गौर की विरासत को बचाने के लिए हम कृत संकल्पित हैं। डाँ आनंद अहिरवार पूर्व सांसद ने डाँ गौर को भारत का महान सपूत बताया।
फूलमाला यात्रा में प्रमुख रूप से जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार पूर्व सांसद, पुरुषोत्तम चौबे, प्रदेश प्रवक्ता डाँ संदीप सबलोक, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, लक्ष्मी नारायण सोनकिया,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, शैलेंद्र तोमर शरद पुरोहित दीनदयाल तिवारी श्रीदास रैकवार लीलाधर सूर्यवंशी शाहरुख खान रिंकू दीपू कोरी अक्षय कुमार आकाश फोगाट शुभम दुबे उमंग सेन गोपाल प्रजापति विनोद कोरी वीरू अहिरवार सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।