जबलपुरमध्य प्रदेश

गोहलपुर में घर के सामने गाली देने से मना करने पर घोंप दी चाकू : एफआईआर

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर के बधैया मोहल्ला में देर रात दो गुटों में जमकर भिडंत हो गई। जिसमें एक वकील को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया । दरअसल वकील के घर के सामने आकर कुछ लोग गालीगलौच कर रहे थे, जब पीडि़त ने विरोध किया तो आरोपी लडऩे को आमादा हो गये और वारदात को अंजाम देकर चलते बने।

जानकारी अनुसार बधैया मोहल्ला निवासी सुनील कुमार मोर्य वकील 45 साल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि देर रात उसके घर के सामने आकर प्रशान्त उर्फ चिकनी और उसके साथी गालीगलौच कर रहे थे। जब उसने मना किया तो नुकीले हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस आरोपियों को दबोचने प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button