जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

गोवा रिजल्ट :BJP 13, कांग्रेस+ 9 और TMC 2 सीटों पर आगे, CM प्रमोद सावंत ने काउंटिंग से पहले मंदिर में माथा टेका

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में काउंटिंग शुरू हो गई है। भाजपा 13 तो कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। TMC ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। यहां की आबादी महज 18 लाख और विधानसभा सीटें 40 हैं, लिहाजा 3-4 घंटे में ही तस्वीर साफ हो जाएगी। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और सत्ताधारी भाजपा के बीच है, लेकिन अनुमानों में ये स्पष्ट बहुमत से दूर हैं। कुछ हद तक इनका खेल आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बिगाड़ा है, जो इस बार यहां पहली बार मैदान में हैं।

गोवा में पिछली बार भी त्रिशंकु विधानसभा थी। कांग्रेस को 17 और भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। लगभग तय था कि कांग्रेस निर्दलियों की मदद से सरकार बना लेगी, लेकिन भाजपा ने पहले दावा कर दिया और सत्ता हथियाने में कामयाब हो गई। इससे सबक लेते हुए इस बार कांग्रेस ने नतीजों से तीन दिन पहले होटल में अपने विधायकों की बाड़ेबंदी कर दी है। पार्टी के सीनियर लीडर पी. चिदंबरम और डीके शिवकुमार भी पहुंच गए हैं।

अगर कांग्रेस को बहुमत मिला तो 10 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। अगर BJP जादुई आंकड़ा जुटाने में कामयाब रही तो यह उसकी हैट्रिक होगी। इस बार 301 उम्मीदवारों ने यहां चुनाव लड़ा। इनमें BJP के 40, कांग्रेस के 37, AAP के 39, TMC के 26, MGP के 13 और निर्दलीय 68 कैंडिडेट्स हैं। 11.56 लाख वोटर्स ने इनकी हार-जीत का फैसला EVM में दर्ज किया है।

अपडेट्स…

  • BJP, TMC और कांग्रेस 1-1 सीट पर आगे।
  • गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे अपने विधानसभा क्षेत्र वालपोई के काउंटिग सेंटर पहुंचे।
  • कांग्रेस, BJP, AAP और TMC से इतर 2 अन्य उम्मीदवार आगे।
  • दो सेंटर्स पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। नॉर्थ गोवा जिले में आने वाली सीटों की गिनती पणजी स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक और साउथ गोवा की दामोदर कॉलेज मरगांव टाउन में चल रही है।
  • सभी कैंडिडेट्स और उनके एजेंट्स को डबल वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही काउंटिंग सेंटर में एंट्री मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button