गोरखपुर में महिला को मां बेटे ने मिलकर घोंपी चाकू : पुरानी रंजिश को लेकर मचाया कोहराम, पीडि़ता अस्पताल में भर्ती

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर के शारदा टॉकीज चौक में देर रात पुरानी रंजिश पर विवाद करते हुए मां और बेटे ने मिलकर पहले तो जमकर कोहराम मचाते हुए मारपीट की और फिर जब उससे भी मन नहीं भरा तो चाकू से ताबड़तोड़ वार कर महिला को बुरी तरह घायल कर दिया और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना में घायल पीडि़ता को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अंजू केवट 45 साल, निवासी शारदा टॉकीज ने पुलिस को बताया कि रिंकू कपूर और उसकी मां संतोषी कपूर उसके पड़ोसी है। जो उससे आपसी रंजिश रखते है। देर रात दोनों ने उसके साथ गालीगलौच की। जब उसने विरोध किया तो जमकर मारपीट करते हुए चाकू से दनादन हमला कर दिया। जिससे वह बदहवाश होकर जमीन पर गिर गयी। जिसके बाद दोनों उसे मरणासन्न छोड़कर मौके से फरार हो गए। अब पुलिस आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।