जबलपुरमध्य प्रदेश

गोरखपुर में दो गुटों में खूनी संघर्ष : जमकर चले डंडे और चाकू, 4 घायल

पुलिस ने काउंटर मामला किया दर्ज, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर थाना अंतर्गत पुराने रुपयों की लेनदेन पर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसके चलते दोनों ही ओर से आरोपियों ने एक दूसरे पर चाकू और डंडे से वार कर कोहराम मचा दिया। घटना में करीब चार लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीडि़तों की शिकायतों पर दोनों ही ओर से मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार रोहन पटैल पिता मनोज पटैल 19 साल निवासी रामपुर छापर ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि वह घर से बाहर जा रहा था तभी रास्ते में यश शुक्ला, गौरव दाहिया और प्यूष चौकसे मिले और पुराने विवाद को लेकर गालीगलौच करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने एकराय होकर उसके ऊपर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। घटना में उसके साथ अन्य लोग भी घायल हो गए। तो वहीं यश शुक्ला पिता सुरेन्द्र शुक्ला 24 साल ने बताया कि वह शंकर शाह नगर में रहता है। छापर में रोहल अपने दोस्तों के साथ मिला और गालियां देने लगा। उसने गालियां देने से मना किया तो सभी ने उसके ऊपर नुकीले हथियार से हमला कर उसे और उसके साथियों को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर, पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel