
जबलपुर, यशभारत। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ग्राम पुरादफाई में शनिवार की रात उस समय सनसनी मच गयी जब पुरानी रंजिश पर एक 60 साल के वृद्ध को सीने और हाथ में गोलियां दाग दी गईं। गंभीर हालत में जब वृद्ध को जबलपुर मेडिकल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
जानकारी अनुसार गोली लगने के बाद घायल को मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे मृतक के बहनोई विशाल सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही ओमप्रकाश गुड्डा के साथ वाद-विवाद चल रहा है। इसी के चलते शनिवार को दोपहर 1.30 बजे जब खोवा सिंह पटैल खेत में काम कर रहा था, तभी ओमप्रकाश गुड्डा अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और पिस्टल निकालकर उस पर दनादन फायर किए। जिसमें सीने और बाएं हाथ में गोलियां जा धसी। उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।