ग्वालियर I ग्वालियर में गैंगवार के मास्टरमाइंड को पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया है l दो महीने पहले आधी रात को गैंगवार की घटना सामने आई थी। वर्चस्व और पांच लाख रुपए के लेन-देन को लेकर बदमाश रिंकू कमरिया गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बदमाशों ने दोस्त को छोड़कर घर लौट रहे हवलदार के बेटे समेत दो युवकों पर करीब 3 दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई थीं। इस हमले में हवलदार का बेटा सहित दो लोग घायल हो गए थे। मामले में आरोपी फौजी फरार है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हैl
बताया जा रहा है कि यह घटना घासमंडी क्षेत्र के कोटेश्वर रोड पर हुई थी। इस मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश मनीष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस गैंगवार के मास्टरमाइंड रिंकू कमरिया समेत 10 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपी मनीष यादव पर ही फायरिंग करने का आरोप है।
Back to top button