जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

गुरमीत राम रहीम को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या का दोषी करार दिया गया, 12 अक्टूबर को आएगा फैसला; रेप और हत्या के मामले में जेल में बंद है राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, जो पहले ही रेप के मामले में जेल में सजा काट रहा है, उसे एक हत्या के मामले में भी दोषी करार दिया गया है। पंचकूला की CBI कोर्ट ने उसे और अन्य अभियुक्तों को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी माना है। इन सभी को 12 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। रणजीत सिंह की हत्या 10 जुलाई 2002 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में की गई थी।

डेरे के सेवक रहे खट्‌टा सिंह ने रणजीत सिंह की हत्या का आरोप राम रहीम पर लगाया था। दरअसल, उसे लगता था कि यौन शोषण मामले से संबंधित चिटि्ठयां रणजीत सिंह ने ही जगह-जगह भेजी थीं। खट्टा सिंह ने कोर्ट में कहा था, ‘रणजीत ने गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से लिखवाई थी, इसलिए राम रहीम ने मेरे सामने 16 जून 2002 को सिरसा डेरे में उसको मारने का आदेश दिया था।’

2017 से जेल में बंद है राम रहीम
गुरमीत राम रहीम को 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा मिली हुई है। पत्रकार की हत्या के मामले में वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में CBI की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए, उसे सुनारियां जिला जेल भेज दिया था। 27 अगस्त को जेल में ही CBI की अदालत लगाई गई। इस दिन सजा तय होने के बाद से राम रहीम जेल में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App