देश
गायत्री नगर में जीआरपी के जवानों पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव

कटनी, यशभारत। गायत्री नगर रेल पुलिया के पास बीती रात गश्त कर रहे रेल पुुलिस जवानों पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिससे दो-तीन जवानों को चोटें आई हैं। टीआई एल पी कश्यप ने बताया कि शुक्रवार रात रेल पुलिस जवान गायत्री नगर रेल पुलिया के पास प्वाइंट पर थे और गश्त कर रहे थे। तभी अपराधिक तत्व वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। जीआरपी ने उन्हें पकडऩे का प्रयास किया तो तत्वों ने पथराव कर दिया। जिससे जवानों को चोटें आई। बाद घायल जवानों का जिला चिकित्सालय में मुलाहजा कराया गया।