देश
गाज गिरने से प्रौढ़ की मौत, सुबह स्लीमनाबाद क्षेत्र में हुआ हादसा, नामालूम कितनी जानें लेकर जाएगा बरस 2024

कटनी। बीत रहा साल पता नहीं कितनी जानें लेकर जाएगा। बड़गांव बायपास पर ट्रकों की भिड़ंत में दो मौतों के बाद मौसम में बदलाव के बीच एक और बुरी खबर आ रही है। पता चला है कि स्लिमनाबाद के गांव मवई देवरी में गाज गिरने से एक प्रौढ़ की मौत हो गई।
बताया गया है कि आज सुबह बारिश के दौरान सुबह 6:30 बजे देवकरण लोधी पिता गोकुल लोधी उम्र 50 वर्ष निवासी मवई देवरी घर से खेत जाने के लिए निकला था। अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और देवकरण बुरी तरह झुलस गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।