जबलपुरमध्य प्रदेश
गांधी जयंती पर जबलपुर सेंट्रल जेल से 63 कैदी रिहा : उम्र कैद की सजा काट रहे 1 महिला और 62 पुरुष बंदियों को छोड़ा

जबलपुर, यशभारत। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जबलपुर के सेंट्रल जेल से 63 कैदियों को रिहा किया गया। यह पहला मौका था, जब गांधी जयंती के अवसर पर कैदियों को रिहा किया गया है। जिसमें 1 महिला कैदी और कुल 62 पुरुष उम्रकैद की सजा काट रहे थे। रविवार को इन्हें रिहा कर दिया गया।
वर्ष में 4 बार किया जाएगा रिहा
हालांकि अभी तक सिर्फ स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर कैदियों को छोड़ा जाता था, लेकिन राज्य सरकार के आदेश के बाद अब कैदियों को वर्ष में 4 बार छोड़े जाने का प्रावधान किया गया हैं। इसके पहले कुछ महीने या कुछ दिन कम होने के कारण कैदी रिहा होने से वंचित हो जाते थे।