जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
गांजा तस्कर निकली वृद्धा:जबलपुर पुलिस ने वृद्धा को 8 सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया, थैले में छुपाए थी गांजा

गोहलपुर पुलिस ने आज लेमा गार्डन मैदान के पास एक वृद्धा को गांजा की तस्करी में दबोचा। उसके पास से 8 सौ ग्राम गांजा जब्त किया गया। वृद्धा के खिलाफ एनडीपीएस की कार्रवाई की गई है।
गोहलपुर पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान वृद्धा संदिग्ध हालत में दिखी। वह पुलिस को देख कर थैले को छुपाते हुए तेजी से भागने लगी। इस पर उसे पकड़ा गया। पूछताछ उसने अपना नाम अकबरी बेगम उम्र (60 वर्ष) निवासी अमखेरा रोड, गोहलपुर बताया। पुलिस ने थैले की तलाशी के दौरान प्लास्टिक की थैली में गांजा जब्त किया। तौल करने पर वह 800 ग्राम के लगभग निकला। वृद्धा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।