कटनीमध्य प्रदेश

गहमागमी के बीच हो रहे गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के चुनाव, 28 उम्मीदवार चुनाव मैदान में आजमा रहे किस्मत

IMG 20250907 123754
Oplus_0


कटनी, यशभारत। श्री गहोई वैश्य नवयुवक मंडल कटनी के चुनाव आज 7 सितम्बर को गहमागमी के बीच कराए जा रहे हैं। श्री गहोई वैश्य पंचायती सत्संग भवन कटनी में सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई है। मतदान 4 बजे तक होगा और इसके उपरांत मतों की गिनती एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी। मतदान मेें बड़ी संख्या में युवा वर्ग द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है। गहोई वैश्य नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए शेखर महतेले, ओम त्रिसोलिया, सृजन चौदहा मीत, अमित मसुरहा, अमन ददरहा, श्रीयांश बरसैयां, राहुल सुहाने, दीपक लहरिया, आदर्श सेठिया कान्हा, साहिल सुहाने, कृष्णा सेठिया, चर्चित सेठ, शानू नगरिया, अभिजीत कस्तवार, अंशुल चौदहा, नितेश कुचया भक्ति, मोहित छिरौल्या, प्रखर सोनी, प्रतीक बहरे, वैभव सोनी गोलू भैया, विशाल लहरिया, मयंक त्रिसोलिया, दीपांशु रुसिया, पीयूष खंताल, आयुष कुदरहा प्रिंस, सुमित चौदहा, अनुराग सोनी, राज बरसैयां किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 28 प्रत्याशियों में से 21 प्रत्याशियों का चयन किया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button