गर्मी का सितम, नसीब नहीं राहत, पारा आसमान छूने बेताब, 42 डिग्री को कर रहा पार

कटनी, यशभारत। गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी इतनी तेज है कि आदमी तो आदमी पशु-पक्षी भी परेशान है। गर्मी अब बेहाल करने लगी है। जेठ 13 मई से शुरू होगा परंतु गर्म हवा और लू चलने से 23 दिन पहले ही बैशाख जेठ की तरह तपने लगा है। दिन ही नहीं, रात में पारा कुलांचे भर रहा है। रविवार को जिले में पारा 42 डिग्री के आसपास पहुंच गया और संडे गर्म रहा। सुबह से धूप अंगारे बरसते रहे 12 बजे के बाद तो जलन सी महसूस होने लगी । मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश लू की चपेट में आ रहा हैं मध्यप्रदेश से सटे राज्यों की गर्म हवा से मप्र के शहरों में असर जमा रही हैं। आसपास के नदियां जलाशय सूखने की कगार में है। हैंडपंपों से पानी की जगह सिर्फ हवा निकल रही। ऐसे में प्रतिबंध के बाबजूद धड़ल्ले से बोर हो रहे है। जिले भर के सार्वजनिक स्थलों में प्याऊ की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी संगठनों को त्वरित जनहित में कारगार कदम उठाने चहिए। मौसम विभाग ने बताया कि आज 21 अप्रेल कटनी, जबलपुर, सतना, दमोह, शहडोल में दिन का पारा 42 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है। रात में पारा 25 डिग्री के आसपास रहेगा। आज से दिन में गर्म हवा चल सकती है। गर्मी के तीखे तेवर देख जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। सभी स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद कक्षाएं नहीं लगा सकेंगे। अधिकांश स्कूलों का समय सुबह 8 बजे दोपहर 1 बजे तक है। अब कलेक्टर दिलीप यादव ने 12 बजे के बाद स्कूल न लगाने के निर्देश जारी किए।
कुछ इस तरह रहेगा तापमान…
21अप्रैल : कटनी में लू का असर रहेगा।
22 अप्रैल : दिन का तापमान 42 डिग्री के पार रहेगा। गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।
23 अप्रैल : दिन में गर्म हवाएं चलेगी। जिसका असर देखने को मिलेगा। पारा लगातार बढ़ेगा।
24अप्रैल : तेज गर्मी का असर बरकरार रहेगा। दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।