गरीबों को पहुंचाये रैन बसेरा, चौराहों पर जलें अलाव : कलेक्टर कर्मवीर शर्मा
बढ़ती ठण्ड को लेकर अधिकारियों को दिया निर्देश

जबलपुर,यशभारत। ठंड की आमद देख गरीबों व मुसाफि रों को बर्फीली हवाओं से बचाने के लिए रैन बसेरों को व्यवस्थित करने की तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने अधिकारियों को शहर में भ्रमण कर, गरीबों और बेसहारा लोगों को रैन बसेरा तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी एसडीएम को इसके लिये शाम के वक्त भ्रमण करने का आदेश दिया, जिससे सड़कों पर अपना गुजर-बसर कर रहे लोगों को रैनबसेरा में पहुंचाया जाये। इसके साथ ही नगर निगम को भी सार्वजनिक स्थानों व मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने के निर्देश दिये गये है।
गौरतलब है कि ठंड की आमद देख शासन ने गरीबों व मुसाफि रों को बचाने के लिए रैन बसेरा बनाने, कंबल वितरण करने के निर्देश दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने अमल करना शुरू भी कर दिया है। इसके लिये लकडिय़ों की व्यवस्था के साथ ही बेसहारा लोगों को रैन बसेरा तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों से रैन बसेरों में तैयारियों की जानकारी भी ली। इसके साथ ही कलेक्टर ने रैन बसेरों के जल्द ही निरीक्षण कर पर्याप्त इंतजाम देखने की बात भी कही। कलेक्टर के आदेश के पालन में सभी एसडीएम ने अधिकारियों को जल्द व्यवस्था पूरी करने का निर्देश दिया है।