देश

गजरथ महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, श्री 108 सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में धूमधाम से निकली निकली घटयात्रा

कटनी, यशभारत। धर्म नगरी कटनी में ऐतिहासिक श्री 1008 मज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंच कल्याणक एवं गजरथ महोत्सव महायज्ञ अनुष्ठान का आज 9 फरवरी को आगाज हो गया। कटनी में दूसरी बार आयोजित हो रहे इस विराट धार्मिक आयोजन को लेकर जैन धर्मावलंबियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महोत्सव की तैयारियां पिछले करीब एक महीने से की जा रही थीं। इस आयोजन में कटनी के साथ ही आसपास के कई जिलों, संपूर्ण मध्यप्रदेश के अलावा पूरे देश से हजारों की तादात में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। पंच कल्याणक एवं गजरथ महोत्सव महायज्ञ के आयोजन से कैलवारा की धरा पावन हो गई है। परम पूज्य आचार्य गुरूवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं श्री 108 समय सागर महाराज के परम आर्शीवाद एवं परम प्रभावक शिष्य तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज, छुल्लक श्री 108 वरिसागर जी महाराज, छुल्लक श्री 105 विदेह सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में यह विराट धार्मिक आयोजन 9 फरवरी से 14 फरवरी तक होने जा रहा है। आयोजन के पहले दिन आज सुबह शहर में विशाल एवं भव्य घटयात्रा निकाली गई। श्री मज्जिनेंद्र जिनबिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव एवं गजरथ महोत्सव की विशाल घटयात्रा आज रविवार की प्रात: महावीर कीर्ति स्तंभ से प्रारंभ हुई। मार्ग में जगह-जगह जैन समाज के लोगों द्वारा रंगाली सजाकर घटयात्रा की अगवानी की गई। घटयात्रा में मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के दर्शन करने एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने बड़ी तादात में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झुरही कैलवारा स्थित चेत्नोदय तीर्थस्थल पर पहुंचकर धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हो गई। घटयात्रा में सबसे आगे बैनर धर्मध्वज लिए अश्वारोही चल रहे थे। इसके ठीक पीछे डीजे की करतल धुन पर भक्तिगीतों पर पर नृत्य करते हुए धर्मानुरागी बंधु महेन्द्र, इंद्र , ईशान इंद्र, सतन इंद्र श्रेयांंश, राजा सोम अष्ष्ट कुमारी लोकान्तिक देव चल रहे थे। धमाल पार्टी में महिलाएं नृत्य करते हुए चल रही थीं। घटयात्रा में सामाजिक संस्थाएं हाथ पर सावर सौधर्म इंद्र माता पिता भजन मंडली दिव्य घोष जयपुूर मुनि संध भगवान का रथ चल रहा था। राजा बाहुबल राजा भरत धनपति कुबेर ध्वजारोहण कर्ता बघ्घी पर सावर, इनके पीछे 800 इंद्र इंद्राणी मंगल कलश लेकर चल ही थीं। घटयात्रा मार्ग में श्रावक-श्राविकाओं ने रंगोली सजाकर, पाद प्रक्षालन कर मुनि संघ की अगवानी की। इस आयोजन को लेकर पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम एवं विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था जैन समाज द्वारा की गई है।

मंगल ध्वजारोहण के साथ गजरथ महोत्सव शुरू

घटयात्रा चेत्नोदय तीर्थ पहुंचने के उपरांत कार्यक्रम स्थल पर मंगल ध्वजारोहण उत्तम चंद्र जैन, अनराग जैन, अनुज जैन परिवार द्वारा किया गया। इसके पश्चात मंडल शुद्धी मंडप प्रतिष्ठा एंव श्री जी का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में परम पूज्य मुनि पुगंंव 108 सुधा सागर जी महाराज के मांगलिक प्रवचन हुए। दोपहर में मंगल कलश स्थापना, योग मंडल विधान एवं शाम को आचार्य भक्ति एवं शंका समाधान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल ब्रम्हचारी प्रदीप भैया एवं प्रमोद जैन कक्का द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में धर्मानुरागी जन उपस्थित रहे। यात्रा को सफल बनाने में विद्यासागर नवयुवक मंडल का विशेष सहयोग रहा इस आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं एवं इन्द्र इन्द्राणियों के लिये तीन भोजनालय तथा कार्यक्रम के आयोजन के लिये 100 बाई 300 का विशाल पंडाल बनाया गया है।Screenshot 20250209 140847 WhatsApp2 Screenshot 20250209 140917 WhatsApp2 Screenshot 20250209 140911 WhatsApp2 Screenshot 20250209 140906 WhatsApp2 Screenshot 20250209 140902 WhatsApp2 Screenshot 20250209 140852 WhatsApp2 Screenshot 20250209 140924 WhatsApp2 Screenshot 20250209 140857 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel