जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खेत में हार्वेस्टर चलने के विवाद को लेकर 4 युवकों पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार : आरोपी गिरफ्तार

नैनपुर | विकासखंड नैनपुर में दीवाली के दूसरे दिन दो पक्षों में आपसी रंजीश के चलते चाकूबाजी की घटना घटित हो गई। नैनपुर के वार्ड क्रमांक 14 के कनौजिया टोला में एक युवक ने एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकू से वार कर दिया। जिससे सभी चारों लोग घायल हो गए। घायलों नैनपुर सिविल अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां दो युवकों को जिला अस्पताल मंडला रैफर किया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों घायलों की हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया। नैनपुर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है, घटना की जांच कर रही है।

 

जानकारी अनुसार नैनपुर के वार्ड क्रमांक 14 में खेत में हार्वेस्टर चलाने को लेकर विवाद हो गया। दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक युवक आरोपी आशीष तिवारी ने सुभाष यादव 35 वर्ष, रवि यादव 28 वर्ष, शारदा यादव 30 वर्ष एवं अनुराग यादव 13 वर्ष को चाकू मार दिया।

 

चाकूबाजी की घटना में सुभाष यादव एवं रवि यादव को मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दो अन्य घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय रैफर हुए दोनों घायलों को चिकित्सक ने जांच परीक्षण के बाद सुभाष और रवि को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सुभाष और रवि को पेट में, शारदा और अनुराग को हाथ में चाकू लगी थी। बताया गया कि रवि यादव के खेत से लगे खेत में हार्वेस्टर चल रहा था। रवि यादव अपने खेत में हार्वेस्टर चलाने हार्वेस्टर संचालक से बात करने गया। जहां रवि ने हार्वेस्टर संचालक से कहां कि इस खेत में हार्वेस्टर चलाने के बाद उसके खेत में हार्वेस्टर चला दे। इसी दौरान वहां आशीष तिवारी आ गया। आशीष का कहना था कि पहले उसके खेत में हार्वेस्टर चलेगा।

 

बस इतनी सी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया और सुभाष यादव, शारदा यादव, अनुराग यादव ने दोनों के बीच हो रहे विवाद को शांत करने बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आशीष तिवारी ने चाकू निकाला और चारों को एक के बाद एक मारना शुरू कर दिया। बताया किया चाकूबाजी की घटना के बाद चारों घायलों के परिजनों ने आशीष तिवारी के घर पहुंच गए। जहां आशीष के घर में ताला लगा हुआ था। बताया गया कि इन्होंने ताला तोड़कर घर में तोड़ फोड़ की। जिसके बाद नैनपुर पुलिस ने आरोपी आशीष तिवारी पिता शिवा तिवारी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App