मध्य प्रदेशराज्य

खेत में अवैध गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार : 7 किलो गांजा बरामद

Table of Contents

सतना।रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत सतना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नागौद पुलिस ने खेत में अवैध रूप से गांजा की खेती कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 किलो 820 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹78,200 बताई जा रही है।

 मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शंकरबाग, नागौद निवासी दुर्गा उर्फ रिंकू उर्फ बौरा प्रजापति अपने खेत में अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधे उगा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा।

खेत में तलाशी के दौरान आरोपी दुर्गा प्रजापति (उम्र 38 वर्ष) को खेत में काम करते हुए पकड़ा गया। जांच में 18 नग छोटे-बड़े हरे गांजा के पौधे मिले, जिनका वजन 7 किलो 820 ग्राम पाया गया। आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(ए)(बी)(i) के तहत प्रकरण दर्ज किया।

मौके पर ही गांजा के पौधों को उखाड़कर जब्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय सतना में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 गिरफ्तार आरोपी

दुर्गा उर्फ रिंकू उर्फ बौरा प्रजापति

पिता – मंगल प्रजापति

आयु – 38 वर्ष

निवासी – शंकरबाग, थाना नागौद, जिला सतना (म.प्र.)

जब्ती

18 नग हरे गांजा के पौधे

कुल वजन: 7 किलो 820 ग्राम

कुल कीमत: 78,200/-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button