जबलपुरमध्य प्रदेश
खिलौना बैंक : 38 आंगनबाडिय़ों को प्रदान किए गए खिलौने

जबलपुर, यशभारत। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के आह्वान पर खिलौना एकत्रित करने के लिए बनाए गए खिलौना बैंक में कलेक्टर जबलपुर डॉक्टर ईलैया राजा टी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। इस खिलौना बैंक में आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से, उपाध्यक्ष सौरभ बड़ेरिया,सचिव आशीष दीक्षित के नेतृत्व में नोडल अधिकारी श्रीमती निधि सिंह राजपूत, सीईओ, स्मार्ट सिटी, नगर निगम जबलपुर को 38 आंगनबाडिय़ों के लिए खिलौने प्रदान किए। इस अवसर पर विराज बड़ेरिया, प्रदेश प्रबंध कारिणी समिति के सदस्य डॉ. सुनील मिश्रा, कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. आकांक्षा शुक्ला,डॉ. राजेश मिश्र, सुशील मिश्र, आनंद मिश्र, सुनील गर्ग सहित अनेक आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।