जबलपुरमध्य प्रदेश

खमरिया में पुलिस की फायरिंग : दुश्मनों के छक्के छुड़ाने शस्त्रों को परखकर निशाना किया मजबूत

जबलपुर, यशभारत। खमरिया के कसी गांव में आज से करीब पांच दिवसीय पुलिस की चांदमारी शुरु हो गई है। जिसके चलते आज सुबह से ही पुलिस की फायरिंग जारी है। यहां दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए मुस्तैद पुलिस तत्परता के साथ फायरिंग पर फायरिंग कर शस्त्रों को परख रही है।

एएसपी संजय अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी खमरिया के कसी गांव में पुलिस का पांच दिवसीय चांदमारी प्रारंभ हुई है। जिसमें शस्त्रों को परखा जाता है। पुलिस ने बताया कि कर्मचारी वर्षभर शस्त्रों सहित ड्यूटी में तैनात तो होते है, लेकिन उन्हें चलाने का अवसर कभी कभार ही मिल पाता है। ऐसे में पुलिस फोर्स शस्त्रों को चलाना ना भूल जाए, इस हेतु पांच दिवसीय चांदमारी होती है। जिसमें अनेक आधुनिक हथियारों को भी परखा जाता है और पदेन अधिकारी शस्त्रों को चलाने से संबंधित जानकारी देते है साथ ही हथियार की रेंज, रखरखाव का तरीका और प्रयोग विधि से संबंधित जानकारियां सांझा की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App