कोरोना से जबलपुर में सिंगरौली के वृद्ध और अधेड़ की मौत

जबलपुर, यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र मेडिकल अस्पताल में कोरोना के दो मरीजों की शनिवार को मौत हो गई। दोनों मरीज सिंगरौली के निवासी थे। मरीजों का अंतिम संस्कार मोक्ष के आशीष ठाकुर और उनकी टीम द्वारा किया गया। जिसके बाद शहर में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 174 पहुंच गई है। जिसमें 90 फ़ीसदी मरीज होम आइसोलेशन में है। जिनका इलाज टेलीमेडिसिन के द्वारा किया जा रहा है।पॉजिटिव मरीजों में 90 फ़ीसदी मरीज 35 वर्ष से अधिक उम्र के है। जो कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं।

कोरोना से संक्रमित एक दर्जन मरीज भर्ती
जिला प्रशासन के द्वारा करीब 500 सैंपल प्रतिदिन लिए जा रहे हैं। वही अभी तक कोरोना से 802 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक कोविड के 8 मरीज प्राइवेट अस्पताल में इलाजरत है। तो वही 5 मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज में फिलहाल चल रहा है। लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमित मरीजों के बाद भी शहर में मास्क लगाना व 2 गज की दूरी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा हैं। शहरवासियों की यह अनदेखी आने वाले समय में भारी भी पड़ सकती हैं।