
दुनिया में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर तेज पकड़ ली है। भारत में लगातार 6वें दिन 2000 से ज्यादा मामले मिले हैं। चीन के शंघाई में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 39 मौतें हुई हैं, जबकि 21,058 संक्रमित भी मिले हैं। वहीं कोरोना से जर्मनी और फ्रांस में मौतों की संख्या में एक हफ्ते में इजाफा हुआ है। कोरोना का ग्राफ अफ्रीका और अमेरिका में भी तेजी से बढ़ रहा है।
30 की मौत
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,541 नए मामले सामने आए। इसके बाद भारत में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,30,60,086 हो गए हैं। रविवार को 30 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,22,223 हो गई है। वहीं, एक्टिव मामले बढ़कर 16,522 हो गए हैं।