इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कोरोना : करिश्मा की क्रिसमस पार्टी में मलाइका के साथ गए अर्जुन कोरोना पॉजिटिव

करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के साथ गए अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अर्जुन को पिछले साल भी कोरोना हुआ था। अर्जुन के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चाचा अनिल कपूर की बेटी रिया और उनके पति करण बुलानी भी संक्रमित हैं। अर्जुन का घर बीएमसी ने सील कर दिया है।

अनिल और बोनी की रिपोर्ट निगेटिव
अनिल और बोनी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। कपूर सिबलिंग्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीएमसी ने अर्जुन कपूर के घर का सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले अर्जुन कपूर एक होटल में स्टे कर रहे थे, जहां उनके एक प्रोजेक्ट की नाइट शूटिंग चल रही थी। वे अब आइसोलेशन में हैं।

रिया कपूर ने जारी किया बयान
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने खबर कन्फर्म करते हुए लिखा, “हां, सुपर केयरफुल होने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। पता नहीं क्यों मेरी या किसी और के स्वास्थ्य की जानकारी खबर या गॉसिप है। यह तो सिर्फ सरकार और सरकारी संस्थाओं के लिए होनी चाहिए ताकि वे अपना काम कर सकें। यह गॉसिप साइट्स के लिए नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel