देश

कैमोर आगजनी कांड : अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, देर रात अज्ञात तत्वों ने तीन वाहनों को किया आग के हवाले

कटनी, यशभारत। कैमोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलक चौक में मंगलवार देर रात आपराधिक तत्वों ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में कैमोर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि किन्ही अज्ञात लोगों ने वाहनों में आग लगाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया, जिसके चलते देखते ही देखते तीन चार पहिया वाहन जलकर राख हो गए। आगजनी में विजयराघवगढ़ पुलिस थाने का एक वाहन, जो मरम्मत एवं पेंटिंग के लिए मिस्त्री की दुकान पर खड़ा था, पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके अलावा तिलक चौक निवासी अधिवक्ता संजय जयसवाल और एक अन्य कार जलकर खाक हो गई। घटना से क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही भाटिया मोहल्ला क्षेत्र में भी इसी तरह एक चार पहिया वाहन को अज्ञात व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही कैमोर और विजयराघवगढ़ के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटनाक्रम से अवगत कराया गया। कैमोर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही आस-पास के पेट्रोल पंपों के कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगजनी के पीछे शामिल बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।IMG 20251119 WA1032 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button