जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कुशाभाउ जी जिस संगठन को खड़ा किया उसका विस्तार का हमारा दायित्व :-  वीडी शर्मा

भाजपा की बूथ विस्तारक विधानसभा प्रशिक्षक संभागीय कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष एवँ प्रदेश प्रभारी ने किया संबोधित

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

जबलपुर। हमारे पितृ पुरुष स्व. कुशाभाउ ठाकरे जी का जन्मशताब्दी वर्ष हम मना रहे है और उन्होंने प्रदेश ही नही पूरे देश मे जिस संगठन को खड़ा किया उसका विस्तार का दायित्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का है और इस हेतु बूथ विस्तारक योजना एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साँसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर संभाग की बूथ विस्तारक विधानसभा प्रशिक्षक संभागीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यालय रानीताल में कही।

संभागीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा भाजपा मप्र के संगठन की पूरे देश में अलग पहचान है और इस संगठन को खड़ा करने में अमिट योगदान स्व ठाकरे जी का रहा है इस योगदान को आज की पीढ़ी तक पहुँछचाने का कार्य हमे करना है।

श्री शर्मा ने कहा ठाकरे जी ने अपना एक एक पल संगठन के विस्तार में लगाया और हम उनके कार्य को आगे बढ़ाते हुए बूथ तक संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ विस्तारकों के माध्यम से अपने कार्य को गति देंगे। आने वाले 10 दिनों में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथों में होगा और बूथ में करने वाले करणीय कार्यो को संपादित करेगा साथ ही आज की कार्यशाला में आईटी विभाग द्वारा जो प्रजेंटेशन दिया गया उसे भी समझते हुए सभी को पार्टी द्वारा लांच किए गए एप्प “संगठन” में आवश्यक जानकारी को भेजना है और इसी के साथ ही मैन्युल भी बूथ समिति को पंजीबद्ध करना है।
श्री शर्मा ने कहा हमारा संगठन बहुत मजबूत है इसीलिए हमारे लिए यह कार्य बड़ा नही है किंतु यदि हम पूरी तन्मयता से अपने कार्य मे जुटेंगे तो योजना को नीचे तक ले जा सकेंगे।

हर बूथ में 51 प्रतिशत वोट शेयर भाजपा का कारण है :-मुरलीधर राव

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री पी मुरलीधर राव ने कहा हमारी पार्टी का वोट शेयर अभी 40 प्रतिशत है और इसे हमे 11 प्रतिशत बढ़ाते हुए 51 प्रतिशत करना है और हम यदि हर बूथ में 51 प्रतिशत वोट पाने में सफल हो गए तो आने वाले समय मे हमे कोई नही हरा सकता है और इसके लिए यह बूथ विस्तारक योजना महत्वपूर्ण कदम है।

श्री राव ने कहा श्रधेय दीनदयाल जी, ठाकरे जी जैसे तपस्वियों ने पार्टी को यहाँ तक पहुँचाया है और उन्होंने जो किया उसे उनके जाने के बाद भी हम सब याद करते है इसीलिए आप भी मिलकर ऐसा कार्य करे ताकि आने वाले समय मे आपके योगदान को याद किया जाए।
उन्होंने कहा कि आने वाले 10 दिनों में मप्र में 20 हजार कार्यकर्ता 100 घंटे देकर कुल 20 लाख घण्टे बूथ पर देंगे यह अपने आप मे एक रिकॉर्ड होगा और इससे हमारा संगठन का विस्तार होगा।

संभागीय कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री विधायक शरतेन्दु तिवारी ने प्रस्तावना रखते हुए बूथ विस्तारक योजना की जानकारी दी। इसके बाद आईटी प्रभारी द्वारा संगठन एप्प की जानकारी दी गई।

कार्यशाला का स्वागत उद्बोधन जिला प्रभारी श्री वीरेंद्र गुप्ता एवँ संचालन महामंत्री रजनीश यादव ने किया।
संभागीय कार्यशाला में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, प्रभात साहू, आनंद बर्नार्ड, डॉ जितेंद्र जामदार, अभिलाष पांडे, शरद अग्रवाल, अश्वनी परांजपे, प्रशांत तिवारी के साथ जबलपुर संभाग के सभी जिलों से जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला कार्यालय मंत्री, जिला आईटी प्रभारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी एवँ विधानसभा प्रशिक्षक उपस्थित थे।

अहिंसावादी देश मे क्या गनो की जजरूरत है :- प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने जिस तरह की गनो इत्यादि का उपयोग करते हुए वीडियो जारी किया यह लोगो को देखना चाहिए कि गांधी जी के देश मे जहाँ अहिंसा की बात होती है वहाँ इस तरह के वीडियो जारी करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा हम सकारत्मक ढंग से कार्य करते हुए अपने कार्यकर्ताओं की दम पर आगे बढ़ने का प्रयास करते है और हम कभी भी विपक्ष को कमजोर न समझते है और न ही कमजोर करने का प्रयास करते है।

श्री शर्मा ने कहा पूरा देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और आने वाले चुनावो में उप्र में श्री मोदी जी और श्री योगी जी के नेतृत्व में प्रचंड मतों के साथ पुनः हमारी सरकार बनेगी।

कमल पुष्प अभियान में प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने किया स्वामी रामचंद्र जी का सम्मान :- भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री पी मुरलीधर राव ने जबलपुर प्रवास के दौरान कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शरद अग्रवाल के नानाजी स्वामी रामचंद्र जी (पूर्व नाम – मिठाईलाल जी) का सम्मान भेड़ाघाट स्थित हरे कृष्ण आश्रम में पहुँचकर किया।

इस दौरान स्वामी रामचंद्र जी ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक संघ के प्रचारक के नाते कार्य किया है और जनसंघ के 18 जिलों के प्रभारी रहते हुए पं दीनदयाल जी उपाध्याय, स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी, स्व. श्री नारायण प्रसाद गुप्ता, स्व. श्री प्यारेलाल खंडेलवाल जी के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ और संगठन को खड़ा करने में योगदान दिया।
स्वामी रामचंद्र जी ने संगठन के कार्य को गति देने के बाद गृहस्थ आश्रम को त्याग सन्यास लिया और हरे कृष्ण आश्रम के माध्यम से श्री कृष्ण भक्ति और गीता ज्ञान का प्रचार देश ही नही विदेशो में भी कर रहे है साथ ही हरे कृष्ण आश्रम के द्वारा लगातार चलित प्रसादम सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन भोजन कराया जाता है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्री राव को स्वामी रामचंद्र जी ने गोमती चक्र प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विधायक श्री शरतेन्दु तिवारी भी उपस्थित थे।

स्वामी राघवदेवाचार्य जी के जन्मोत्सव पर लिया आशीर्वाद :- जगतगुरु स्वामी राघवदेवाचार्य जी महाराज के जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री  कमल पटेल, प्रदेश महामंत्री  शरतेन्दु तिवारी, पूर्व विधायक शरद जैन, सदानंद गोडबोले, राममूर्ति मिश्रा, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button