
मशहूर कवि कुमार विश्वास को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। फिलहाल कुमार को यह अंतरिम राहत दी गई है। अब केस खारिज करने की उनकी याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी। इस मामले में पूरा आदेश आना बाकी है। कुमार के खिलाफ रोपड़ में केस दर्ज हुआ है। कुमार पर आरोप है कि उन्होंने केजरीवाल के खालिस्तान से संबंध के गलत आरोप लगाए। HC के इस फैसले से आम आदमी पार्टी और पंजाब में CM भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार को बड़ा झटका लगा है।