नरसिंहपुर यशभारत। जिले में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराधों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने, अवैध कारोबार करने वालों एवं गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाहियाँ की जा रही हैं ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे और असामाजिक तत्वों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
जानकारी के अनुसार थाना सांईखेडा ने 30 अगस्त को ग्राम देतपोन तिराहा के पास से 2 आरोपी जिनमें आकाश उर्फ अक्कू रजक जिला नरसिंहपुर, नीतेश पिता निखिल अहिरवार जिला नर्मदापुरम के कब्जे से लगभग एक लाख 50 हजार कीमत की 12.34 ग्राम अवैध स्मैक जप्त। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 8, 21 (बी)29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सांईखेड़ा उप निरीक्षक प्रकाश पाठक, सहायक उप निरीक्षक सतीश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण बाजपेयी, गजराज सिंह, आरक्षक दिनेश पटेल, सुदीप बागरी, आदर्श पाठक, उमेश वर्मा, शिवकुमार पटेल, भगवान सिंह, महिला आरक्षक नीशू पटेल, रूचि तिवारी, साइबर शाखा महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही है।
गाडरवारा में पकड़ी स्मैक
वहीं थाना गाडरवारा पुलिस ने 31 अगस्त को पुलिस टीम द्वारा आजाद ढाबा के सामने गाडरवारा एवं गोल्डन सिटी कॉलोनी बायपास रोड गाडरवारा से एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया। जिनमें आरोपी यश पाठक जिला नरसिंहपुर, एक अपचारी बालक जिला नरसिंहपुर के कब्जे से लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत की 15.20 ग्राम अवैध स्मैक जप्त एवं एक स्कूटी जप्त। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8, 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया। आरोपी एवं अपचारी बालक को न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, सौरभ मिश्रा, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटैल, दीपक राजपूत, हरिशंकर, अक्षय श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा, साइबर शाखा महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीना द्वारा थाना सांईखेडा एवं गाडरवारा पुलिस टीम के इस प्रभावी कार्य हेतु प्रशंसा की गई है।