जबलपुरमध्य प्रदेश

कुंडम में पोल्ट्री फार्म धसकने से मचा हड़कंप : पांच मजदूर बुरी तरह घायल

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। कुंडम में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पोल्ट्री फार्म का शेड अचानक धसक गया। जिसमें पांच लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर घायलों को ततकाल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुंडम से एक किलो मीटर दूर मार्चुरी के पास स्थित पोल्ट्री फार्म आज अचानक धसक गया। जिसमें वहां काम करने वाले पांच मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button