किसी भी स्तर पर कोई कोताही न हो इसलिए प्रतिदिन निगमायुक्त कर रहे हैं प्रगति कार्यो की समीक्षा
संस्कारधानी को प्रथम पायदान पर लाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता : आशीष वशिष्ठ

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में संस्कारधानी को प्रथम पायदान पर लाने निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा प्रतिदिन शहर का आकस्मिक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का अवलोकन के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के एक-एक बिन्दुओं जिसपर अंक निर्धारित है, उसकी प्रतिदिन गंभीरता के साथ समीक्षा भी की जा रही है। आज भी निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने कम्पोस्ट प्लांट, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, एम.आर.एफ. प्लांट, सी. एण्ड डी. प्लांट, और सिटी इंगेजमेंट, बिन्दुओं पर कार्य करने वाले अधिकारियों की मानस भवन के मिनी हॉल में बैठक कर प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त ने पॉवरप्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से स्वयं चेक लिस्ट की एक-एक बिन्दुओं की जानकारी एक-एक अधिकारियों से प्राप्त की।
चेक लिस्ट की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत निगमायुक्त के द्वारा आम नागरिकों को भी फोन लगाकर फीडबैक के संबंध में जानकारी ली जहॉं लोगों द्वारा साकारात्मक रूप से फीडबैक दिये। इसके साथ-साथ उन्होंने सभी प्लांटों की देखरेख एवं बेहतर रखरखाव के अलावा सभी आवश्यक चीजों को स्वयं परखने और चेक करने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किये। उन्होंने प्लांटों के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्वच्छ ड्रेस कोड के साथ-साथ प्रतिदिन प्लांटों के कार्यो की डिटेल के साथ अपडेट रहने के भी निर्देश दिये। इन सारी व्यवस्थाओं पर उन्होंने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों को भी निगरानी रखने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 222 के अभियान में किसी भी स्तर पर कोई कोताही न हो इस बात का सभी विशेष रूप से ध्यान रखें। बैठक में सहायक आयुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, सहायक यंत्री आदित्य सिंह बघेल, के अलावा अन्य संबंधित जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।