मध्य प्रदेशराज्य

किसान से 9.40 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार : भोपाल से पकड़ा गया आरोपी, 2 लाख रुपए और मांग रहा था

Table of Contents

मंडलाl जिले के नैनपुर थाना पुलिस ने एक किसान से जबरन वसूली करने वाले आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी शशांक ओम चौरसिया पर पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। नैनपुर के सीताराम टोला के किसान भीम सिंह नरवडे की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। किसान ने 2022 में अपनी पैतृक जमीन के समतलीकरण के लिए प्रशासन से अनुमति लेकर मुर्रम का खनन कराया था।

इस दौरान आरोपी ने उन्हें धमकाकर अलग-अलग किस्तों में 9.40 लाख रुपए वसूल लिए। यह राशि नकद और फोन-पे से ली गई। पिछले महीने आरोपी ने भोपाल जाने का बहाना बनाकर 2 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की। लगातार धमकियों से परेशान होकर किसान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि आरोपी झूठे मुकदमे और भारी जुर्माना लगवाने की धमकी देकर पैसे वसूल रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के अनुसार, आरोपी को एक अन्य मामले में भी तलाश थी। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया। रिमांड के बाद उसे फिर से न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button