कार में हो रही थी गांजे की तस्करी, कुरई और डूंडा सिवनी पुलिस ने दी दबिश : 3 लाख रुपये का गांजा जप्त, 2 गिरफ्तार

सिवनी यश भारत:-जिले के कुरई थाना अंतर्गत कुछ लोग कार में गांजे की तस्करी कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर तीन लाख रुपये कीमत का गांजा सहित कार जप्त करते हुए 2 लोगो को गिरफ्तार किया है। कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार में गांजे का परिवहन किया जा रहा है। जहां उडिसा से वाहन कार इको स्पोर्ट क्रमांक OD14E3322 पर मादक पदार्थ गांजा को सिवनी लाने की सूचना पर कुरई स्थित वाहन चेकिंग लगाई गई।
तभी नागपुर तरफ से आ रही वाहन कार इको स्पोर्ट् क्रमांक OD14E3322 आई का ड्राइवर पुलिस को देखकर वाहन को तेजी से भगाने लगा जिसे डूंडा सिवनी पुलिस की मदद से रोका गया। कार की ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम धीरेन्द छुआलसिंह पिता शंकर छुआलसिंह उम्र 49 साल निवासी ग्राम गडागुडम जिला खोरधा उडीसा एवं बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मनोज कुमार स्वाईन पिता कैलाश चन्द्र स्वाईन उम्र 37 साल निवासी बेगुनिया थाना बेगुनिया जिला खोरधा उडीसा का होना बताया। कार के बोनट के अन्दर इंजन के ऊपर मादक पदार्थ गांजा के 12 पेकेट कुल वजन 20 किलो 600 ग्राम गांजा किमती तीन लाख रूपये मिला। जिसे जप्त किया गया। और आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में लक्ष्मण सिंह झारिया थाना प्रभारी कुरई, उपनिरीक्षक अजय कुमार जायसवाल, प्रधान आरक्षक श्याम वर्मा, सत्यकुमार इनवाती आरक्षक अविनाश पाण्डेय, बालचंद नगरधने, प्रकाश उइके, यशपाल उइके, निरीक्षक किशोर वामनकर थाना प्रभारी डुण्डासिवनी, सहायक उपनिरीक्षक बालकृष्ण तिलगाम, प्रधान आरक्षक शेखर बघेल, योगेश राजपूत आरक्षक विवेक बाथरे, सीताराम जावरे, अंशुमन राजपूत, अखिलेश महोरो सैनिक वकील खान प्रीतम मार्को सहित अन्य पुलिकर्मी शामिल रहे।