कारों की भिड़ंत 1 गंभीर,4 को मामूली चोट : डायल 100 पुलिस पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सिवनी यश भारत:-जिले के डूंडा सिवनी थाना अंतर्गत नगझर ग्राम के समीप सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जहां 2 कारो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जबकि 4 अन्य लोगो को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने डायल 112/100 पुलिस स्टाप को दी। जिसके बाद डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक रवि धुर्वे पायलेट देवेंद्र करयाम ने घटना स्थल पर पहुँचकर थाना प्रभारी को बताया कि दो कार के आपस में टकरा जाने से जसवंत पिता रवि निवासी जिला कुरनूल आंध्र प्रदेश गंभीर घायल हो गया था। तथा विष्णु डी उम्र 22 वर्ष, बी. प्रनील डी, बंक्षी उम्र 20 वर्ष और जयवंत डी उम्र 24 वर्ष को मामूली चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।
और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने बताया की सूचना मिली थी कि 2 कारो की भिड़ंत हो गई है। फिलहाल घटनक्रर की जांच की जा रही है।
पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं, और यातायात के नियमो का पालन करने बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।