जबलपुरमध्य प्रदेश

कांग्रेस : लोकसभा चुनाव के लिए जारी “न्याय पत्र-2024” को लेकर 15  को प्रदेश भर के संभागीय मुख्यालयों पर पत्रकार वार्ता 

 

यश भारत (पॉलिटिकल डेस्क)/ कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए जारी “न्याय पत्र-2024” के संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देशन में सोमवार, 15 अप्रैल को प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों पर एक साथ पत्रकार वार्ताएं आयोजित की जा रही हैं। इन वार्ताओं के लिए संभाग स्तर पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता, प्रवक्तागण और अन्य कांग्रेस नेताओं को प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार ग्वालियर संभाग के लिए बैजनाथ कुशवाह, राम पाण्डेय, आर.पी. सिंह व श्रीमती प्रियंका शर्मा, भोपाल संभाग के लिए शैलेन्द्र पटेल, अभिनव बरोलिया व रवि वर्मा, इंदौर संभाग के लिए महेन्द्र जोशी, उज्जैन संभाग के लिए रवि सक्सेना, नर्मदापुरम के लिए भूपेन्द्र गुप्ता व राजकुमार केलू उपाध्याय, व सुश्री स्पर्श चौधरी, सागर संभाग के लिए कुणाल चौधरी, अवनीश बुंदेला व सुश्री रोशनी यादव, रीवा संभाग के लिए डॉ. राजेन्द्र सिंह व विनय सक्सेना, जबलपुर संभाग के लिए सुश्री सुभासनी शरद यादव, तथा शहडोल संभाग के लिए डॉ. अशोक मर्सकोले को पत्रकार वार्ताएं आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस ने संबंधित संभाग के जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षगणों को पत्रकार वार्ता के लिए सहयोग प्रदान करने को लेकर निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel