देश

कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर शहर हित में दिए अनेक सुझाव

कटनी, यशभारत। कांग्रेस पार्षद दल ने आज नगर निगम में नवनियुक्त आयुक्त तपस्या सिंह परिहार से मुलाकात कर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। नवनियुक्त आयुक्त द्वारा कांग्रेस पार्षद दल से सुझाव मांगे जाने पर कांग्रेस पार्षद दल ने ट्रांसपोर्ट नगर, सीवरेज , कचरा संग्रहण, निर्माण कार्यों में निविदा प्रक्रिया से लेकर कार्यादेश जारी करने में हो रहे विलम्ब, सफाई व्यवस्था, समय पर निगम परिषद की बैठक बुलाए जाने को लेकर बात की। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट, पूर्व महापौर व पार्षद राजकुमारी जैन, नेता प्रतिपक्ष रागिनी गुप्ता, उपनेता प्रतिपक्ष ईश्वर दास बहरानी, पार्षद फामिदा आफताब, पार्षद अजरा शाहीन, पार्षद नन्ही बाई गौंटिया, पार्षद अर्चना जायसवाल, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता एडवोकेट, आफताब अहमद, तुलाराम गौंटिया, दानिश अहमद, विनीत जायसवाल उपस्थित थे।IMG 20251003 WA0848

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button