
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में 3 विधायकों के पास से 48 लाख रुपए कैश मिले हैं। बड़ी मात्रा में मिले इस कैश के सोर्स का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने ड्राइवर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीनों कांग्रेसी विधायक भी शामिल हैं। हावड़ा ग्रामीण एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया कि पांचों को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उधर, झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बताया कि तीनों कांग्रेसी विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है। झारखंड कांग्रेस के एक विधायक के करीबी की ओर से कहा गया है कि महज 40 से 50 लाख रुपए से सरकार नहीं गिराई जा सकती है। बता दें कि झारखंड में भाजपा विपक्ष में है। चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे पड़ी पार्टी साबित हुई थी। कांग्रेस के समर्थन से उसने सरकार बनाई।