इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस की सलाहकार समिति में जबलपुर से तरूण भनोत का नामः 7 विशेष आमंत्रित सदस्य और 19 सदस्य तैयार करेंगे 2023 का वचन पत्र

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए सलाहकार समिति गठित की है। इस समिति में 7 विशेष आमंत्रित सदस्य और 19 सदस्यों को शामिल किया गया है। जबलपुर से पूर्व वित्तमंत्री पश्चिम क्षेत्र के विधायक तरूण भनोत को शामिल किया गया है।
विधानसभा चुनाव-2023 के लिए वचन पत्र तैयार करने के लिए कांग्रेस जल्द ही कसरत शुरू करेगी। इसके लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने अगले विधानसभा चुनाव-2023 के लिए सलाहकार कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी विभिन्न सामाजिक संगठनों, वर्गों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं सिविल सोसायटी सदस्यों से विचार मंथन करेगी। इस वचन पत्र सलाहकार कमेटी का अध्यक्ष कांग्रेस नेता राजेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया है। इनके अलावा कमेटी में 18 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचैरी, विवेक तन्खा, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह राहुल, अरुण यादव, मीनाक्षी नटराजन को शामिल किया है।

WhatsApp Image 2022 04 14 at 12.40.59 PM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button