कांग्रेस की सरकार अन्त्योदय मिशन से कोसों दूर रही

डिंडोरी l – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार संभागीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व मे जिले के सभी मतदान केेन्द्रो मे समर्पण दिवस मनाया गया। इसी तारतम्य मे जिला भाजपा कार्यालय डिण्डौरी मे एकात्म मानववाद के रचयिता प्रेरणास्त्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाया गया जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष, अवध राज बिलैया, वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र राजपूत, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम मंचासीन रहें।
जिला भाजपा कार्यालय मे वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन ने संबोधित करते हुए बताया कि दीनदयाल जी ने अपने विचारो मे राष्ट्र को सर्वोपरी रखा, दीनदयाल जी के विचारो मे मानव जीवन के समस्त पहलू का समावेश है। दीनदयाल जी ने गाॅव के अंतिम दीनहीन, दुखी, सबसे पिछले व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का विचार दिया। उन्होने भारत को परम वैभव विश्वगुरू के रूप मे पुनः स्थापित करने का विचार प्रस्तुत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि पं. दीनदयाल जी ईश्वरीय शक्ति से परिपूर्ण थे। देश मे जब भी सामाजिक-आर्थिक चिंतन की बात की जाती है तो पं.दीनदयाल जी का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। पं.दीनदयाल जी स्वदेशी आधारित सामाजिक- आर्थिक चिंतन के सर्वश्रेष्ठ चिंतक हैं। दीनदयाल जी का प्रमुख शब्द अंत्योदय रहा है। उनके विचार राष्ट्र और समाज मे सर्वोपरी है। इन्होने सनातन विचारधारा के अनुरूप ही एकात्म मानववाद नामक विचारधारा को जन्म दिया इस दिन को कार्यकर्ता समर्पण दिवस के रूप मे मनाते है, जिसमे कार्यकर्ता अपनी कमाई का कुछ अंश पार्टी को समर्पित करता है जिससे पार्टी के समस्त कार्यक्रम विधिवत संचालित होते है।
प्रदेश द्वारा समर्पण निधि के लिए एक टोली का गठन किया है जिसमे जिला प्रभारी मनोहर सिंह ठाकुर, सहप्रभारी स्कंद चैकसे व अनूप गुप्ता को धन संग्रह हेतु बनाया गया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि आजादी के बाद ज्यादातर कांग्रेस की सरकार रही है परंतु अन्त्योदय मिशन से कोसो दूर रही है। दीनदयाल जी कहा करते थे कि ‘ जब तक अंतिम पंक्ति मे खडे़ व्यक्ति का उदय नही होगा, तब तक भारत का उदय संभव नही है। भारत के श्रेष्ठ विचारकों मे हम दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद का अध्ययन करते हैं तो हम पाते है कि पं. दीनदयाल जी भारत की चित्ति, भारत के जनमानस और भारत की संस्कृति को समझ समस्याओं के समाधान के लिए सदैव अग्रसर हुए।
जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने बैठक मे बताया कि केन्द्र में व प्रदेश सरकार की योजनाओं मे दीनदयाल जी के विचारो का समावेश किया गया है। महान चिंतक के विचारो से आज देश व प्रदेश प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है। पं.दीनदयाल जी स्वदेशी आधारित सामाजिक- आर्थिक चिंतन के सर्वश्रेष्ठ चिंतक हैं। दीनदयाल जी का प्रमुख शब्द अंत्योदय रहा है। अंत्योदय मिशन को आधार मानकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी जनहितेषी कार्य कर रहें। मंच का संचालन मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर व आभार अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के पश्चात् सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्यमार्ग से पैदल चलते हुए दीनदयाल मार्केट मे स्थित पं.दीनदयाल जी की प्रतिमा पर तिलक वंदन कर माल्यार्पण किया गया । बैठक मे जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष महेश पाराशर, जिला मंत्री सपना जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चैकसे, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सहमीडिया प्रभारी आशीष वैश्य, सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सारिका नायक, जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते, बीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, पार्षद स्मिता बर्मन, महेन्द्र दाहिया, संदीप कांसकार, रितेश जैन, रजनीश राय,राजेश पाराशर, गोवर्धन सरैया, सुदील बरमैया, कुंवरिया मरावी, नीलू जैन, मिथलेश मिश्रा, रजनी श्रीवास, दिनेश बर्मन, मोहन सिंह राठौर, ध्रुव पटेल, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, प्रशांत मिश्रा, कान्हा शर्मा, सरजूप्रसाद ठाकुर, देवेन्द्र पाण्डेय, कृष्णकुमार, लक्ष्मण बिलागर, हिमाशुं बर्मन सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।