कांग्रेस कार्यकर्त्ता अन्याय के खिलाफ खड़े हों, मैं विधानसभा में उनकी आवाज़ बनूँगा -उमंग सिंघार
सिंघार सर्वहारा वर्ग की आवाज़ हैँ- पचौरी

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार अपने बुंदेलखंड दौरे के अंतर्गत देर शाम संभागीय मुख्यालय सागर पहुंचे। उनके आगमन पर जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने बुंदेली परंपरा से उनका भव्य स्वागत किया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सागर पहुंचकर भगवानगंज में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ अम्बेडकर एवं तीनबत्ती पर डाँ हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व डाँ गौर को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने उनका भव्य स्वागत करते हुए तलवार भेंट की।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्त्ता भाजपा सरकार के अन्याय व अत्याचारों के खिलाफ एकजुटता के साथ खड़े हों, मैं विधानसभा में उनकी आवाज़ बनूँगा।
जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने उमंग सिंघार का स्वागत करते हुए कहा कि उनके सागर आगमन से कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल बना है। उमंग सिंघार सर्वहारा वर्ग की आवाज़ हैँ। उन्होंने कहा कि सागर जिले में प्रशासन निरंकुश हो गया है तथा सागर में अपराध बढ़ रहे है। जिसके खिलाफ विधानसभा में आवाज उठाकर जनता को न्याय दिलाएं।
इस अवसर पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष डाँ आनंद अहिरवार, पीसीसी प्रभारी मनोज कपूर, सहप्रभारी सुनील बोरसे,प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व निगम अध्यक्ष पं त्रिलोकीनाथ कटारे, सुरेंद्र सुहाने, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी व अवधेश तोमर, मुन्ना चौबे, अमित रामजी दुबे, नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह यादव, पी पी नायक, चक्रेश सिंघई, प्रदीप गुप्ता पप्पू, पं राम शर्मा, दीनदयाल तिवारी, पार्षद नीलोफर चमन अंसारी, ताहिर खान, ऋचा सिंह, रौशनी वसीम खान, जितेंद्र रोहण, शैलेन्द्र तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष गण प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान व योगराज कोरी, सेवादल अध्यक्ष द्वय सिंटू कटारे व महेश जाटव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे व जितेंद्र चौधरी, एन एस यू आई अध्यक्ष अक्षत कोठारी, रजिया खान, कमलेश तिवारी, नितिन पचौरी, महेश अहिरवार, शाहरुख़ खान, संजय ब्रजपुरिया, गीता कुशवाहा, रेखा सोनी, रिंकू केशरवानी, जय रैकवार, सुरेश पिंजवानी, मोंटी यादव, सागर साहू, नीलेश अहिरवार, किरणलता सोनी, गोपाल प्रजापति, जाहिद ठेकेदार, पप्पू गोस्वामी, अशोक नागवानी, चकेश रोहित, आदिल खान, अर्चना कन्नौजिया, अकरम पहलवान, अंकुर यादव, सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेसजनो नें फूलमालाओ और आतिशबाजी से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का जोरदार स्वागत किया।