सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन द्वारा महावीर जयंती के अवकाश को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। अब सागर जिले में कल, यानी 30 मार्च 2026 (सोमवार) को ‘महावीर जयंती’ का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
मंगलवार की जगह सोमवार को छुट्टी
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी आर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को घोषित किया गया था। लेकिन स्थानीय परिस्थितियों और शासन के निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए, अब इस अवकाश को संशोधित कर 30 मार्च (सोमवार) को निर्धारित किया गया है।
31 मार्च को यथावत खुलेंगे कार्यालय
प्रशासनिक आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सोमवार को अवकाश होने के कारण अब 31 मार्च (मंगलवार) को जिले के समस्त शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।
कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सागर कलेक्टर संदीप जी.आर. द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में लागू कर दिया गया है। इसकी प्रतिलिपि संभागायुक्त, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलसचिव और अन्य संबंधित विभागों को सूचना एवं पालन हेतु भेज दी गई है।
Back to top button