जबलपुरमध्य प्रदेश

कल धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस डे,सज रहे गिरजाघर :  नगर के सीएनआई चर्च में बनाई गई चरणी गोशाला की झांकी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सिवनी यश भारत:-जिले में क्रिसमस पर्व कल बड़े गई हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। यह मसीह समाज का सबसे बड़ा पर्व है। इसको लेकर मुख्यालय के सीएनआई और कैथोलिक चर्च को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जा रहा है। साथ ही चरणी गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। समाज के लोगों में भी पर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इसे लेकर हर कोई तैयारी कर रहा है। घरों को सजाने के साथ स्वादिष्ट व्यंजन व केक बनाने की तैयारी की जा रही है।

बच्चों में उत्साह

बुधवार को दोनों ही चर्च में हर्षोल्लास से क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। सीएनआई चर्च में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी यहां आयोजित होंगी। इसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। सीएनआई चर्च में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इधर बच्चे व अन्य लोग भी कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

बाजार में बढ़ी रौनक:-

खरमास लगने के कारण विवाह व अन्य मांगलिक कार्यक्रम नहीं होने से बाजार में रौनक कम हो गई थी। अब क्रिसमस पर्व के कारण बाजार में रौनक बढ़ गई है। मसीह समाज के लोग नई कपड़े, सेंटाक्लोज की ड्रेस आदि की खरीददारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रानिक सामान, स्टार समेत अन्य सजावट की सामग्री की बिक्री बढ़ गई है। दुकानदारों ने बताया है कि घरों को आकर्षक रूप से सजाने के लिए लायटिंग और क्रिसमस ट्री की मांग अधिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button