कलेक्टर की मेहनत रंग लाई: छतरपुर एसडीएम के इलाज के लिए हैदराबाद से जबलपुर आए डॉक्टर
समुचित इलाज के बाद हैदराबाद ले जाएंगे साथ में

यशभारत संवाददाता, जबलपुर। जब मानव सेवा के लिए उद्देश्य नैक हो तो हर मुश्किल रास्ते आसान बन जाते हैं। कुछ ऐसा हुआ छतरपुर जिले के एसडीएम के साथ। लाख परेशानियां आई परंतु उन्होंने हौंसला नहीं हारा, कोरोना से जंग जारी रखते हुए वह जबलपुर मे इलाज करा रहे हैं। इधर लोगों के जीवन बचाने में जुटे जिला प्रशासन सभी को अच्छे स्वास्थ्य सेवाएं देना चाहता है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की एक पहल से छतरपुर एसडीएम को उचित इलाज मिल पाना संभव हो पाया।
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने श्री चंदेल के इलाज के विषय में मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया। साथ ही राज्य शासन को उनके समुचित उपचार के लिए यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद भेजने के संबंध में सुझाव भी दिया था। राज्य शासन ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए हैदराबाद के डॉक्टरों से संपर्क किया और आज हैदराबाद से डॉक्टर्स प्लेन से इंदौर पहुंचें तथा इंदौर से चौपर द्वारा डॉक्टर्स की टीम शाम को जबलपुर पहुंचे। अब श्री चंदेल का उपचार करेंगे और उनके समुचित उपचार के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाएंगे।