देश

कर्नाटक के साथ ही यूपी की स्वार, छानबे विधानसभा और जालंधर लोकसभा सीट पर भी वोटिंग

कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के साथ ही उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों और जालंधर की लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। इनका परिणाम भी 13 मई, शनिवार को आएगा। सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। यहां भाजपा, कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी, सपा और बसपा की प्रतिष्ठा दांव पर है।

कर्नाटक में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राज्य भर में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये मतदाता 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। मतदाताओं में 2,67,28,053 पुरुष, 2,64,00,074 महिलाएं और 4,927 अन्य हैं। उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष, 184 महिलाएं और एक उम्मीदवार अन्य श्रेणी से हैं। राज्य में 11,71,558 युवा मतदाता हैं, जबकि 5,71,281 दिव्यांग और 12,15,920 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां आम आदमी पार्टी के साथ ही भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की प्रतिष्टा दांव पर है। यहां हार जीत का लोकसभा के गणित पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन पंजाब की जनता का मूड जरूर पता चल जाएगा। पंजाब विधानसभा में सत्ता में होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से आए कांग्रेस से पूर्व विधायक रहे सुशील रिंकू पर दांव खेला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App