कर्ज ने ली युवक की जान:परेशान होकर फंदे से झूला, शौच के लिए निकला था घर से

जबलपुर,यशभारत । कर्ज से परेशान युवक ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। वह घर से शौच के लिए निकला था। वहीं, रांझी में भी महिला ने सुसाइड कर लिया। दोनों ही प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार गोराबाजार स्थित तालाब मोहल्ला भीटा निवासी राजेंद्र पटेल (31) सुबह छह बजे घर से शौच के लिए निकला था। देर तक नहीं लौटा, तो पिता बसंत पटेल को चिंता हुई। बेटे की तलाश में वह खेत की ओर गया। देखा कि एक पेड़ से उसका बेटा फंदे से लटका था।
पिता बसंत पटेल ने पुलिस को बताया, उसका बेटा राजेंद्र पटेल ने कई लोगों से कर्ज लिया था। वह परेशान था। कर्ज नहीं लौटा पा रहा था। लॉकडाउन के चलते उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। कर्ज देने वाले उसे परेशान कर रहे थे।
महिला फंदे से झूली
रांझी क्षेत्र के नरसिंहनगर खेरमाई निवासी गीता सिरमोलिया (36) ने सुबह बल्ली में फंदा लगाकर झूल गई। मां को फंदे से लटका देख बेटा चिल्लाया। आवाज सुन पड़ोसी प्रदीप डागोर पहुंचा और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।