जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

करेन्ट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत :  पुरानी बस्ती की घटना,घंसौर पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत-जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड घंसौर के अंतर्गत आने वाले पुरानी बस्ती क्षेत्र में करेन्ट की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घंसौर थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती में एक घर के सामने पेड़ लगा है।

 

वहीं पर बिजली के खम्बे में तार से बिधुत की सप्लाई की जा रही थी। पानी गिरने के कारण पेड़ की डालियां गीली थी। तारो से टच होने के कारण पेड़ में करंट था। व्यक्ति ने पेड़ को पकड़ा जिससे वह घायल हो गया। जिसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस और विधुत अधिकारियों को दी।

 

जिसके बाद विधुत सप्लाई बंद कर पेड़ को डालियां काटी गई। मृतक का नाम गोकुल यादव पिता प्रीतम यादव उम्र 55 वर्ष है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जिस जगह घर के आंगन में पेड़ लगा है यदि उसके संपर्क में अधिक लोग आते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घंसौर थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल ने बताया कि एक व्यकि की करेन्ट लगने की जानकारी मिली थी। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel