दमोह lदमोह से आश्चर्य कर देने वाली खबर सामने आई है जहां वृद्धाश्रम में करीब 1 साल से रह रही बिहार निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को आखिरकार उनके परिवार से मिला दिया गया। यह संभव हुआ एक रेलकर्मी की पत्नी के प्रयासों और वृद्धाश्रम के संचालक के सहयोग से। जिनकी कोशिशें ने आखिरकार बुजुर्ग महिला को उसके बिछड़े हुए परिवार से मिला दिया, जब वृद्धा को आश्रम में लेकर आए थे तब वह कुछ बोल नहीं पा रही थी और ना ही उसकी भाषा समझ में आ रही थीl फिलहाल वृद्धा अपने परिवार सहित बिहार के लिए खुशी-खुशी रवाना हो गई l
बताया जा रहा है कि सूचना पर दमोह के कौरांसा गांव के हनुमान मंदिर के पास से बुजुर्ग महिला को आश्रम लाया गया था l वह कुछ भी ठीक से बोल नहीं पा रही थीं और उनकी भाषा भी समझ नहीं आ रही थी। उन्हें वृद्धाश्रम लाया गया और उनकी देखभाल की जाने लगी।
वृद्धाश्रम में अकसर बुजुर्गों से मिलने आने वाली एक रेलकर्मी की पत्नी रंजना सिंह ने जब मालोबाई से बात की तो पता चला कि वह बिहार के नालंदा क्षेत्र की है जिसके बाद आखिरकार परिजनों अपनी मां को घर ले गएl
Back to top button