जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कमलनाथ को स्टार प्रचारक बनाने पर मप्र सरकार के जल संसाधन मंत्री ने ली चुटकीः अपनी सरकार को स्थिर रखते तो ये स्थिति नहीं बनती

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। राज्य सरकार के जल संसाधन और मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट जबलपुर पहंुचे। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस वरिष्ठ नेता, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस द्वारा यूपी का स्टार प्रचारक बनाए जाने पर चुटकी ली। भाजपा नेता तुलसी सिलावट ने कहा कि अपनी सरकार को पूर्व मुख्यमंत्री स्थिर रखते थे ये स्थिति नहीं होती है। उन्होंने कहा अच्छी बात है कि कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है। यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में काम कर रहा है। भाजपा ने सभी राज्यों में देश के विकास-प्र्रगति को लेकर चुनाव लड़ा है।

5

6

मालूम हो कि राज्य सरकार के जल संसाधन और मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट का रविवार की सुबह जबलपुर आगमन हुआ। अल सुबह जबलपुर पहुंचे सिलावट यहां सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम के बाद दिन में भाजपा के रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय पहुंचे। यहां सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भेंट के बाद मंत्री सिलावट अमरकंटक के लिए प्रस्थान कर गए। यहां पुण्य सलिला मां नर्मदा की जयंती पर मातारानी का पूजन-अर्चनकरने के उपरांत 7 फरवरी को जबलपुर आएंगे। यहां से रात साढ़े ग्यारह बजे ट्रेन से भोपाल प्रस्थान कर जाएंगे। बताया जा रहा है, कि मंत्री सिलावट ने यहां विभागीय अधिकारियों को बुला कर भी चर्चा की। इसके साथ ही जबलपुर में चल रहे सरकारी कामकाज का फीडबैक लिया। मंत्री सिलावट का स्वागत करने भाजपा संगठन के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी सर्किट हाउस क्रमांक एक और उसके बाद भाजपा के संभागीय दफ्तर रानीताल पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button