कटनीमध्य प्रदेश

कबड्डी, रिले रेस, बास्केटबॉल, जलेबी रेस और फुटबॉल में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में खेलकूद समारोह

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

कटनी। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती चित्रा प्रभात, प्राचार्या सरकारी महिला महावि‌द्यालय कटनी एवं वि‌द्यालय की प्राचार्या श्रीमती आकांक्षा सैमुअल द्वारा हुआ। वि‌द्यालय की कलर पार्टी ने मुख्य अतिथि की अगवानी की। मुख्य अतिथि का स्वागत हरित पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर वि‌द्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत गाया गया और एरोबिक डांस प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के छात्रों की प्रतिमा को देखकर मुख्य अतिथि ने आविर्भूत होकर उनकी प्रशंसा की। मुख्य अतिथि श्रीमती चित्रा प्रभात ने छार्च को खेलकूद और व्यायाम का महत्त्व बताते हुये इन्हें स्वस्थ जीवन जीने का मूलमंत्र बताया। उन्होने यह भी कहा कि खेल से हम जीवन कि हर ऊंचाईयों को छू सकते है। खेल से हम विश्व पटल पर अपना और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। विद्यालय के चारों सदनों एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों के द्वारा मार्चपास्ट किया गया। योग प्रदर्शन में छात्रों ने प्रमुख यौगिक मुद्राएँ एवं आसनों का मनमोहक एवं प्रभावकारी प्रदर्शन किया। खेल समारोह में कबड्‌डी, खो-खो, वॉलीबाल, बास्केटबाल, शतरंज, विविध प्रकार की दौडे, रिले रेस, जलेबी रेस, फुटबाल आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजित छात्रों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार मुख्य अतिथि एवं वि‌द्यालय प्राचार्य के दद्वारा प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पूरे क्रीडा समारोह में शिवाजी सदन प्रथम, अशोक सदन दुद्वितीय एवं टैगोर सदन तृतीय स्थान पर रहे। विजेता सदन के सदनाध्यक्ष एवं कप्तानों को शील्स प्रदान की गई। श्रीमती आकांक्षा सैमुअल ने अपने उ‌द्बोधन में छात्रों को खेलकूद को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि खेलकूद और व्यायाम न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है वरन् मानसिक और सामाजिक रूप से भी हमे स्वस्थ रखते हैं और हमे विविध तनावों और रोगों से दूर रखने में भी मदद करते हैं। क्रीडा उत्सव के समापन के अवसर पर क्रीडा-शिक्षक इंद्रभूषण सिन्हा ने मुख्य अतिथि एवं विद्र‌द्यालय प्राचार्या के साथ साथ सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्‌घोषणा जितेंद्र तिवारी एवं बिलिंडा चक्रवती ने किया। इस कार्यक्रम को सफल एवं सुचारु रूप से चलाने में वि‌द्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अतुलनीय योगदान रहा। सम्पूर्ण क्रीड़ा उत्सव वि‌द्यालय की प्राचार्या श्रीमती आकांक्षा सैमुअल के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सम्पन्न किया गया।

Screenshot 20241129 174819 Drive2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button