मध्य प्रदेशराज्य

कट्टा से गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाला 5,000 रूपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार : वारदात में प्रयुक्त कट्टा और कारतूस बरामद

Table of Contents

सतना। थाना जैतवारा पुलिस ने कट्टा से गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले 5,000 रुपये के ईनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

घटना का विवरण

दिनांक 12 फरवरी 2025 की रात करीब 12 बजे चंदई गांव में दुकान न खोलने की बात पर विवाद हुआ। आरोपी पिंटू पयासी पिता स्व. चूड़ामणि पयासी ने अपने साथियों सोनू पयासी और भोलू पयासी के साथ मिलकर फरियादी को गाली-गलौज की और पिंटू ने जान से मारने की नीयत से कट्टा से फायर कर गंभीर चोट पहुँचाई।

मामला दर्ज

इस पर थाना जैतवारा में अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 115(2), 117(1), 109, 3(5) एवं 25/27 आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि मुख्य आरोपी पिंटू पयासी घटना के दिन से फरार था।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी

दिनांक 14 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी पिंटू पयासी उर्फ विनय को चंदई गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में उसने अपराध करना कबूल किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कट्टा एवं एक नग जिंदा कारतूस (कीमत लगभग ₹10,000) बरामद किया।

 आरोपी का विवरण

पिंटू पयासी उर्फ विनय, पिता स्व. चूड़ामणि पयासी, उम्र 40 वर्ष, निवासी चंदई थाना जैतवारा, जिला सतना।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी जैतवारा, उप निरीक्षक अजय सिंह परिहार, प्र.आर. 239 विकल तिवारी, प्र.आर. 739 अभिषेक शुक्ला, आर. 617 रणविजय कुमार, आर. 671 अभिषेक राय, आर. 302 अमित दीक्षित, म.आर. 181 सुनीता साकेत, आर. 863 प्रशांत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक (देहात) प्रेमलाल कुर्वे एवं सीएसपी मनोज दीक्षित ने टीम की कार्रवाई की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button