कटनीमध्य प्रदेश

“कटनी में लोक अदालत शिविर: ठंड के बावजूद राजस्व अधिकारी-कर्मचारी डटे, 1.77 करोड़ का टैक्स जमा”

लोक अदालत शिविर

  1. कटनी – भीषण ठंड के दौरान अभी रात्रि पौने ग्यारा बजे भी नगर निगम के राजस्व अधिकारी-कर्मचारी बड़ी मुशतैजी से कर सुभाष चौक स्थित लोक अदालत शिविर में डटे हुए है।
    राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक ने बताया की ठंड के दौरान अभी रात्रि में भी हमारे सहयोगी नागरिकों को सुविधा का लाभ देने डटे हुए है। इस समय दुकानदार अपनी दुकानें बढ़ा कर शिविर में पहुँच रहे है और अपना बकाया कर जमा कर रहे है।
    अभी तक 1380 रसीदों के माध्यम से 1 करोड़ 32 लाख संपति कर औऱ 550 रसीदों से लगभग 45 लाख जलकर की राशि करदाताओं से जमा कराई जा चुकी है अभी ये फ़ाइनल आंकड़ा नही है अभी शिविर जारी है
    गौरतलब है की नगर निगम द्वारा महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी औऱ आयुक्त तपस्या परिहार के निर्देशन में लोक अदालत के तहत नगरनिगम कार्यालय सहित शहर के विभिन्न 4 स्थलों में शिविर लगाकर नागरिकों को विशेष छूट का लाभ देते हुए करदाताओं से टैक्स बसूल कर नगर निगम का कोष भरा जा रहा है। सभी शिविरों में राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक द्वारा सतत निरीक्षण करते हुए सुभाष चौक शिविर में अभी रात्रि पौने ग्यारा बजे मौजूद है। उनके साथ उनकी पूरी टीम
    में प्रकाश पांडे , विनोद सिंह चौहान, सनीष रजक राजकुमार प्यासी, प्रमोद खरे सुधीर खरे, दीपक पटेल,मुकेश राजपूत सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके में डटे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button