देश

कटनी में उत्साह के साथ निकला आरएसएस का विशाल पथ संचलन, फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में बौद्धिक कार्यक्रम के साथ समापन

FB IMG 1760273950233
Screenshot 20251012 180651 Facebook2 Screenshot 20251012 180654 Facebook2

कटनी, यशभारत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में कटनी जिले में आज विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन का समापन फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख गंगा राजीव पांडे ने मुख्य वक्ता की आसंदी से कहा कि समाज में परिवर्तन लाने में संघ की महती भूमिका है। व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज परिवर्तन के व्यापक उद्देश्य के साथ भारत को पुनः परम वैभव के शिखर पर ले जाना है। इस पवित्र कार्य हेतु संघ के शताब्दी वर्ष में सम्पूर्ण समाज को मिलकर परिवर्तन के लिये कार्य करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद गुगालिया ने कहा कि स्वयं के पहले राष्ट्र और मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पद्धति है।आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि कटनी में इतने अनुशासित रूप से स्वयंसेवकों ने संचलन निकाला है । मंच पर विभाग संघचालक विपिन तिवारी,नगर संघ चालक किशोर ओचानी भी मंचासीन रहे।

जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक 136 स्थान पर विजयदशमी उत्सव व शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें अभी तक 85 स्थान पर कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। जिसमें 5800 स्वयंसेवकों ने भाग लिया एवं शेष बचे 51 स्थान पर 15 अक्टूबर तक कार्यक्रम संपन्न होना है। शताब्दी वर्ष के निमित्त इस वर्ष अभी तक 3550 नए गणवेश धारी स्वयंसेवक बने। इसी तारतम्य में कटनी नगर के 30 स्थान पर कार्यक्रम करते हुए आज 12 अक्टूबर को कटनी नगर का बृहद पथ संचलन आयोजित किया गया। बताया जाता है कि नगर के तीन स्थानों से पथ संचकन एकत्रित होकर मिशन चौक पहुंचा। यहां से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में समापन हुआ।

IMG 20251012 WA0779

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button